जशपुरनगर,28 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अपने लंबे सेवा काल के उपरान्त सेवानिवृा होने पर शासकीय माध्यमिक शाला खारपानी, कांसाबेल के प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधान पाठक के द्वारा उनके सेवा काल में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने बालानंद साय पैंकरा को पेंशन अदायगी आदेश भी प्रदान किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि शासन की पहल पर सेवानिवृा हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवाकाल की समाप्ति के समय पर ही पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सभी सेवानिवृा होने वाले शासकीय सेवकों को अपने पेंशन के लिए ना भटकना पड़े इसके लिए अब तत्काल पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किये जा रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि सेवानिवृçा के साथ ही सम्बंधित शासकीय सेवकों को लंबे समय तक शासकीय सेवा के परिश्रम से अर्जित सभी स्वत्वों का समय पर भुगतान किया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur