Breaking News

अम्बिकापुर,@कजा करने से मना किया तो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रचार्य से गाली गलौज,8 पर रिपोर्ट दर्ज

Share


अम्बिकापुर,23 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि पर स्थानीय लोगों द्वारा कजा किया जा रहा था। कॉलेज के प्राचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा अतिक्रमण करने से मना करने पर लोगों ने गाली गलौज व जाने से मारने की धमकी देने लगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन खरे ने 8 लोगों के खिलाफ गांधीनगर थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डिगमा में संचालित है। इसके लिए शासन द्वारा 41.603 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। 15 व 19 फरवरी को स्थानीय लोगों द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए आवंटित भूमि पर कजा किया जा रहा था। यह देखकर कॉलेज के प्राचार्य व अन्य शिक्षकों ने अतिक्रमण करने से रोकने लगे। इस दौरान अतिक्रमण कर रहे लोगों ने प्राचार्य व शिक्षकों के साथ गाली गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी देने लगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन खरे ने रिंकू मंडल, दीवाकर पटेल, सुजीत मंडल, सुख मंडल, सुख मंडल की पत्नी,सुख विश्वास,देवाशीष मंडल,रंजन घरामी,राजा घरामी एवं सनातन घरामी के खिलाफ गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2),296 व 351 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply