अंबिकापुर,22 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। पंचायती चुनाव के दौरान एक युवक घुम-घुमकर शराब का सेवन कर रहा था। अत्यधिक शराब सेवन करने से 21 फरवरी को उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सतन पिता सोहावन उम्र 27 वर्ष बलरामपुर जिले के ग्राम भेलवाडीह का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। पंचायत चुनाव के दौरान और अधिक शराब पीने लगा था। अत्यधीक शराब सेवन करने के कारण 21 फरवरी की दोपहर उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 55
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur