सूरजपुर,20 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। रायगढ़ में चल रहे 23 वीं राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार 3 वर्ष भी सोमेश सिंह लामा ने अपना दबदबा कायम रखा। 40 वर्ष के आयु वर्ग में सोमेश सिंह लामा ने सिंगल्स में गोल्ड मिक्स डबल्स में गोल्ड एवं डबल्स में सिल्वर मेडल में अपना कजा जमाया । सिंगल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मर्टर फाइनल मैच में बिलासपुर के अमित कटालिया को 21-19, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई, सेमीफाइनल में रायगढ़ के एल्बिनस लकड़ा को 21-15, 21-13 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई, फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए सोमेश सिंह लामा ने कोरबा के ओम प्रकाश साहू को सीधे सेटो में 21-07, 21-15 हराकर तीसरी बार चौंपियन का खिताब अपने नाम किया एवं अब सोमेश सिंह लामा छाीसगढ़ का प्रतिनिधत्व गोवा में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में करेंगे। इनकी उपलçध से सूरजपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री अनिल गोयल एवं सचिव श्री संदीप अग्रवाल जी ने बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur