देशभर से 100 राजघराने बनेंगे बाराती
जगदलपुर,19 फरवरी 2025 (ए)। बस्तर राजमहल ऐतिहासिक विवाह समारोह का साक्षी बनने जा रहा है। 107 वर्षों बाद गद्दी पर आसीन किसी राजा का विवाह राजमहल में संपन्न होगा। बता दें बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव की शादी 20 फरवरी को मध्यप्रदेश के किला नागौद के महाराजा शिवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री, महाराजकुमारी भुवनेश्वरी कुमारी के साथ होने जा रही है। इस भव्य आयोजन में देशभर के 100 से अधिक राजघराने शिरकत करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur