अंबिकापुर,09 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने लखनपुर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। प्रभारी प्राचार्य को विशाखा समिति की जांच में महिला कर्मियों के लैंगिग उत्पीडऩ, अभद्रता व महिलाओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार के लिए दोषी पाया गया है। स्कूल की सहायक शिक्षिका को भी स्कूल से हटा दिया गया है। शिक्षिका को देवगढ़ आत्मानंद स्कूल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिस मिडियम स्कूल के सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला), नीलम गुप्ता ने प्राचार्य संजय कुमार वर्मा के खिलाफ अभद्रता, अशोभनीय व्यवहार एवं लैंगिक उत्पीडऩ की शिकायत की थी। मामले की जांच “विशाखा समिति” द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोनों पर कार्रवाई की गई है। विशाखा समिति की जांच में निष्कर्ष दिया गया कि प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार वर्मा का आचरण अशिष्ट, अभद्र और अशोभनीय है,जो कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीडऩ की श्रेणी में आता है। यह व्यवहार छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ के लिए अनुचित और पद की गरिमा के विपरीत पाया गया। समिति की अनुशंसा के आधार पर सरगुजा कलेक्टर एवं जिला निवार्सचन अधिकारी ने प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार वर्मा को छाीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 और 22 (3) तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम, 2013 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर नियत किया गया है। विशाखा समिति ने नीलम गुप्ता के संबंध में भी निष्कर्ष निकाला कि उनके विद्यालय में बने रहने से वातावरण दूषित होने की संभावना है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष सेजेस विद्यालय समिति विलास भोस्कर ने उन्हें छाीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए, तत्काल प्रभाव से वर्तमान विद्यालय से मुक्त कर सेजेस विद्यालय, देवगढ़, विकासखंड-सीतापुर, जिला-सरगुजा में कार्य संपादन हेतु आदेशित किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur