अंबिकापुर,06 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर का सांविधिक निरीक्षण वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लिए 31 मार्च 2024 की स्थिति पर नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा 09 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक किया गया। इस दौरान 29 जनवरी 2025 को कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी (बोर्ड) की बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान नाबार्ड अधिकारियों ने बैंक को प्राप्त शिकायतों के आधार पर शाखा शंकरगढ़ और शाखा कुसमी में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की संभावना व्यक्त की। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ, शंकरगढ़, जिला बलरामपुर द्वारा की गई शिकायत (प्राप्त 4 सितंबर 2024, दर्ज 26 अप्रैल 2024) की जांच की सिफारिश की। इसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि इन शाखाओं के वित्तीय व्यवहारों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया जाए।
अंकेक्षण रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता का खुलासा
बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संदेहास्पद खातों की जांच हेतु बैंक के समवर्ती ऑडिटर को निर्देश दिया गया। इसके तहत 5 फरवरी 2025 को प्राप्त फ्लैश अंकेक्षण प्रतिवेदन में ? 13,14,82,590.00 की प्रथम दृष्टया विाीय अनियमितता का खुलासा हुआ। जांच में कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विलास भोसकर ने तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों को निलंबित करने व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए।
निलंबित कर्मचारी व उनके पद
- अशोक कुमार सोनी – सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, बैंक आईडी 631, प्रभारी शाखा प्रबंधक, शाखा शंकरगढ़
- जगदीश प्रसाद – सहायक लेखापाल, बैंक आईडी 633, प्रभारी शाखा प्रबंधक, शाखा कुसमी
- समल साय – सेवा निवृत्त सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, बैंक आईडी 527, निवासी ग्राम+पोस्ट भगवतपुर, कुसमी, जिला बलरामपुर
- प्रकाश सिंह – कंप्यूटर ऑपरेटर, शाखा कुसमी
अन्य शाखाओं में उजागर हुई वित्तीय अनियमितताएं
कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंबिकापुर द्वारा सरगुजा संभाग में संचालित बैंक की 6 शाखाओं में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित करने या आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर से जांच कराने हेतु सहकारिता सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नवा रायपुर को पत्र लिखा गया।
रकम गबन व संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही - शाखा रामानुजगंजः
गबन का तरीकाः केसीसी खातों से राशि नामे कर संबंधितों के बचत खातों में स्थानांतरित कर गबन
कार्रवाईः एफआईआर दर्ज, कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
संबंधित कर्मचारीः
शंकर राम भगत – तत्कालीन शाखा प्रबंधक
पंकज विश्वास – तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर
विजय उईके – तत्कालीन संस्था प्रबंधक
राजेश कुमार पाल – तत्कालीन लिपिक - शाखा राजपुरः
गबन का तरीका: केसीसी खातों से राशि निकालकर खाद साख सीमा खातों में समायोजन
कार्रवाईः कारण बताओ नोटिस, निलंबन
संबंधित कर्मचारीः
एसएन जोशी – तत्कालीन शाखा प्रबंधक (निलंबित)
मनोज शर्मा – तत्कालीन समिति प्रबंधक (सेवानिवृत्त) - शाखा प्रेमनगर
गबन का तरीका एफ.डी. व बचत खातों की राशि का गलत समायोजन
कार्रवाई संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही
संबंधित कर्मचारीः
दीपक सोनी – लिपिक
राजेश मिश्रा – तत्कालीन शाखा प्रबंधक - शाखा भैयाथान66ः
गबन का तरीका किसानों को गलत तरीके से ऋण देकर धन गबन
कार्रवाई एफआईआर दर्ज,विभागीय जांच जारी
संबंधित कर्मचारी:
अजीत सिंह – सहायक मुख्य पर्यवेक्षक
सरगुजा संभाग की विभिन्न शाखाओं में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले उजागर हुए हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई कर्मचारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। आगे की जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित करने और आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर से जांच कराने की सिफारिश की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur