Breaking News

चिरमिरी@ ये कैसा विकास,पांच में दो ही आत्मानंद खोल पाए,वो भी लाईवलीहुड को बंद करके,भगवान तक को नहीं छोड़े,बाकी की क्या बात करे:श्याम बिहारी

Share

@शौर्य ऊर्जा पर आधारित 1000 करोड़ की लागत से लगेगा उद्योग…अपने ही पार्टी के प्रभारी को टिकट देने 7 लाख रुपए लेने का लगाया था आरोप
@यदि भाजपा का महापौर बैठ जाएगा तो इनके घोटालों का कच्चा चिट्ठा खोल ना दे इसलिए लड़ना चाहते है,पैसा देकर वापस फिर पार्टी में आए है कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी

रवि सिंह-
चिरमिरी,02 फरवरी 2025 (घटती-घटना)।
लगातार बैठक और भाजपा के महापौर प्रत्याशी राम नरेश राय के पक्ष में वोट की अपील करते प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कांग्रेस के पांच साल में हुए भ्रष्टाचार, जन विरोधी नीतियों पर चुनावी सभा से जमकर हमला बोला। श्री जायसवाल अपने विधानसभा में चिरमिरी निगम चुनाव 2025 को चिरमिरी के अस्तित्व से जोड़कर चुनाव मैदान में कूदे है उनका मानना है कि यह चुनाव चिरमिरी के लिए हर लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में भाजपा के एक चुनावी सभा से दहाड़ते हुए श्री बिहारी ने कहा कि चिरमिरी में 14 करोड़ रुपए का ट्रामा सेंटर और 60 करोड़ रुपए का एमसीएच ऐसे लगभग 66 करोड़ रुपए का अस्पताल बन रहा है जिसका काम चालू हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि अभी आत्मानंद स्कूल की बात चल रही थी कि मैने खुलवाया है, बोलते है। ये आत्मानंद स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के माध्यम से पूरे देश के समस्त जिलों में खुलना था, हमारे छत्तीसगढ़ में भी खुला लेकिन हमारे पूर्व विधायक इतना कमजोर साबित हुए कि जहां प्रदेश के सभी नगर निगम में पांच-पांच आत्मानंद खुले है वहां चिरमिरी में मात्र दो आत्मानंद खुले है यही इनका विकास है, यदि विकास होता तो पांच आत्मानंद खुला होता और आत्मानंद भी कहा खोल दिए लाइवलीहुड को बंद करके लेकिन कोई बात नहीं जब तक आत्मानंद का नया बिल्डिंग नहीं बन जाता तब तक उसी में चलेगा और हम लाइवलीहुड को फिर से चिरमिरी में चालू करने जा रहे है। लाइवलीहुड कॉलेज से प्रशिक्षण दिलाकर युवाओं को रोजगार देंगे। चिरमिरी में सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलेंगे, बंद पड़े माइंस साजा पहाड़ और लक्ष्मण झिरिया में 1000 करोड़ रुपए की लागत से शौर्य ऊर्जा पर आधारित उद्योग लगाएंगे उसमें हजारों लोगों को काम मिलेगा। इसी प्रकार से अंजन हिल माइंस, बरतुंगा माइंस, आर6 माइंस बंद को चालू कराया, ये तीनों खदाने चालू हो चुकी है और आने वाले समय में इससे भी स्थानीय हजारों लोगों को काम मिलेगा जिससे बेरोजगारी और पलायन की समस्या का समाधान होगा। चिरमिरी में जो नया रेल्वे स्टेशन पाराडोल से नागपुर हॉल्ट 241 करोड़ की लागत से स्वीकृत कराया है लेकिन जब ये विधायक थे तो लिख दिया था कि इसकी आवश्यकता नहीं है और प्रोजेक्ट बंद हो गया पर सरकार आने के बाद फिर से हमने चालू किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि चिरमिरी का रेल्वे स्टेशन और रेल लाइन हमारे कार्यकाल में ही पूर्ण हो जाएगा और ये सभी ट्रेनें चिरमिरी से होकर गुजरेगी जिसमें हजारों यात्री प्रतिदिन आना जाना करेंगे लिहाजा सैकड़ों लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। इस प्रकार से चिरमिरी में हम हर दिशा में काम कर रहे है। आने वाले समय में यहां जो पानी की समस्या है उसके लिए 185 करोड़ रुपए अमृत जल मिशन के लिए पैसा दिए है उसका टेंडर हो चुका है काम चालू होने वाला है। मैं चिरमिरी के माता बहनों से कहना चाहता हूं कि आने वाले 2 से 3 सालों में हर घर को घर में पानी मिलने लगेगा। श्री जायसवाल ने जनता को भाजपा के रीति नीति से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती और चिरमिरी का विकास अभी नहीं होगा तो कभी नहीं हो सकेगा इसलिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर चिरमिरी के स्थायित्व को बल प्रदान करें।
क्या डॉ विनय जायसवाल चौतरफा घिर गए है?
भारतीय जनता पार्टी का धुंआधार चुनाव प्रचार जारी है और लोगों का भारी जनसमर्थन प्रत्याशी राम नरेश राय को मिल रहा है। विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के चुनावी समर में कूदने से चिरमिरी का नगरीय निकाय चुनाव जैसे जैसे अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे भाजपा मजबूत स्थिति में पहुंचती जा रही है। कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे डॉ विनय जायसवाल चौतरफा घिर गए है जहां एक तरफ संगठन के विरोध का सामना करना पड़ रहा है वही 05 साल के विधायक कार्यकाल की पोल भी अब एक एक कर जनता के सामने खुलने लगी है।
काला चिट्ठा आम जनता के सामने खोला
भाजपा के महापौर प्रत्याशी रामनरेश राय के समर्थन में वोट की अपील करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस कार्यकाल का काला चिट्ठा आम जनता के सामने खोला और मीडिया के सामने कहा कि किस प्रकार से इन्होंने घोटाला करवाया है, किस प्रकार से इन्होंने कोयला चोरी करवाया, किस तरह से इन्होंने कबाड़ की चोरी करवाई, किस प्रकार से अमृत जल मिशन के पाइप लाइन में घोटाला किया, किस प्रकार से सिद्ध बाबा मंदिर में घाट कटिंग के नाम से पैसों का घपला किया, किस प्रकार से महापौर बगला में रिपेयरिंग के नाम पर इन्होंने घोटाला किया, किस प्रकार से सेनेटाइजर घोटाला किया, किस प्रकार से इन्होंने कोरोना काल में लोगों के राशन के साथ घोटाला किया। इनके कार्यकाल में घोटालों की फेयरिस्त है, ये सिर्फ इसलिए चुनाव लड़ना चाहते है कि यदि भाजपा का महापौर बैठ जाएगा तो इनके घोटालों का कच्चा चिट्ठा खोल ना दे इसलिए चुनाव लड़ना चाहते है और केवल और केवल स्टंट करके किसी भी प्रकार से, जो पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था उसमें ये चल नहीं पा रहे थे, इनके पैर का पूरा जंघा छिल गया था चलते चलते, तो इन्होंने बता दिया कि इन्हें मारकर इनका पैर तुड़वा दिया और जनता से सिंपैथी लेकर चुनाव जीत गए, मुझे तो आशंका है कि किसी भी प्रकार का स्टंट कर सकते है इसलिए मीडिया में मै आपके सामने स्पष्ट रूप से इस बात के लिए चुनौती भी देता हूं कि यदि मैने कही कुछ कहा है तो स्पष्ट रूप से बताए और इस तरह से जनता के सामने केवल और केवल वाहवाही लेने का काम ना करे।
इनके आने से पहले जो विकास हुआ था और इनके जाने के बाद जो विकास होगा वो सारा विकास इन्हीं का है…
श्याम बिहारी जायसवाल ने आगे खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि इनके आने से पहले जो विकास हुआ था और इनके जाने के बाद जो विकास होगा वो सारा विकास इन्हीं का है क्योंकि पहले जो विकास हुआ उसमें इन्हें मालूम था कि ये आने वाले है और अभी आने वाले समय में जितने भी विकास होंगे क्योंकि 25 सालों तक ये तो आने वाले नहीं है इसलिए सारा विकास यही कर के गए है। ये जिला अस्पताल बनवा नहीं पाए, हमारे आने के बाद पैसा स्वीकृत हुआ, टेंडर हुआ और अब काम चालू हुआ है। डीएमएफ के पैसे से अधूरा बिल्डिंग छोड़ दिए थे हम पैसा दिए, डाक्टरों की स्थापना हमने किया, सारा चीज हमने किया यह जनता के सामने है। सांच को आंच कैसा। ये तो छल, कपट और फरेब की राजनीति करते है और ऐसा करके जनता के सामने बना रहना चाहते है। अरे ये तो अपने ही प्रभारी को 7 लाख रुपए लेकर टिकट देने का आरोप लगाए है और दो माह के बाद माफी मांगकर फिर से पैसा देकर पार्टी में वापस आ गए, यहां वंशवाद परिवारवाद की जो राजनीति है,यहां सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता स्टीफ़ा दे चुके है, केवल पद की लोलुपता को छिपाने के लिए विधायक से नीचे आकर जहां नगर निगम के 40 वार्ड के 54000 हजार मात्र वोटर है वहां से चुनाव लड़ रहे है। झूठ और फरेब के सिलसिले में हमारे मंडल अध्यक्ष को भी इन्होंने फसाया था। इन्होंने हमारे मंडल अध्यक्ष का फर्जी वीडियो बनाकर चुनाव के समय कैरियर चौपट किया, मेरे को झूठ मूठ का आरोप लगाकर टिकट कटवाने के लिए आदिवासियों की जमीन हड़पने की बात कही। यदि मैं आदिवासियों की जमीन हड़पता तो क्या ग्रामीण क्षेत्र से मेरा वोट डबल होता, इसी प्रकार से इन्होंने मेरे चरित्र को हनन करने के लिए महिलाओं के भेष में सिंदूर, टिकली और लिपस्टिक लगवाया, जूता से मेरे फोटो को मरवाया साा के गुरूर में, आज उनकी साा नहीं है तो ऐसी बातें करते है और यह कहते हुए मंत्री श्याम भावुक हो गए और नम आंखों से अपनी बात पूरी की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply