अम्बिकापुर,30 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। 20वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व 36वीं राष्ट्रीय सीनियर कॉर्फबॉल चैंपियनशिप 30 जनवरी से 2 फरवरी तक जालंधर पंजाब में आयोजित है। जिसमें सरगुजा जिले के 6 खिलाड़ी छाीसगढ़ कार्फबाल टीम शामिल हुए।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छाीसगढ़ सब-जूनियर कॉर्फबॉल टीम में आयुष बारी, ऋ त्विक राज गुप्ता संजना मिंज, रजनी कांता का और छाीसगढ़ सिनियर कार्फबाल टीम अभिषेक शर्मा व अल्फा मिंज का चयन हुआ है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि कार्फबाल खेल बास्केटबाल व नेटबाल से मिलता-जुलता मिक्स (बालक, बालिका) रुप से खेला जाता है। सरगुजा जिला में कार्फबाल का राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। कार्फबाल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाडिय़ों ने कई पदक जीत चुके हैं, इस अवसर पर संघ से पदाधिकारियों ने अग्रीम बधाई दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur