Breaking News

अम्बिकापुर,@गायत्री परिवार का 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पांच फरवरी से,चल रही भव्य तैयारी

Share


अम्बिकापुर,30 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय जागरण शक्ति संवर्धन 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ नगर के कला केंद्र मैदान में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ अंबिकापुर के तत्वावधान में पांच फरवरी से आरंभ होने जा रहा है। इस बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारी में गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य लगे हुए हैं। इसको लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी को जिम्मेदारी दी गई है।
गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन पांच फरवरी को दोपहर 12 बजे से सतगुरु गंगा शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम छह बजे से ध्यान साधना, कलश स्थापना, आदिशक्ति युग शक्ति पर संगीत प्रवचन होगा। दूसरे दिन छह फरवरी को सुबह सात बजे से देव पूजन, यज्ञ विज्ञान, संदेश, गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार होंगे। दोपहर दो बजे से संगठनात्मक कार्यकर्ता गोष्ठी। शाम चार बजे से नारी शक्ति सम्मेलन, गीत संगीत प्रज्ञा प्रवचन आयोजित है। तीसरे दिन सात फरवरी को प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार होंगे। अपरान्ह तीन बजे से युवा चेतना जागरण। शाम पांच बजे राष्ट्रीय जागरण, भव्य दीप महायज्ञ होगा। चौथे दिवस आठ फरवरी को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार व पूर्णाहुति होगा। माता जी के जन्म शतादी के लिए संकल्प साधना, अंशदान संकल्प, साधना सहित पत्रिका विस्तार एवं टोली विदाई का आयोजन होगा। इस पूरे आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली यहां आ रही है। गायत्री परिवार के पदाधिकारी ने बताया है कि सभी संस्कार जैसे गुरु दीक्षा, विवाह संस्कार, पुंसवन, नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ, यज्ञोपवित संस्कार निश्शुल्क कराए जाएंगे।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply