Breaking News

अंबिकापुर,@एसीबी ने 27 हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के एई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,29 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। एंटी करप्शन यूरो की टीम ने विद्युत विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को 27 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम केवरी निवासी चंदन ङ्क्षसह अपने गांव में ब्रिक्श फ्लाई ऐश र्इंट का प्लांट लगाना है। प्लांट में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए लखनपुर विद्युत कार्यालय में आवेदन किया था। विद्युत कार्यालय के सहायक अभियंता सचिन भगत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 40 हजार रुपए की मांग की थी। काफी निवेदन करने पर रिश्वत की समहति 27 हजार रुपए में बनी थी। फ्लाई ऐश ब्रिक्स के संचालक ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर की टीम से की। रिश्वत मांगने संबंधी बात की पुष्टि हो जाने के बाद एसीबी की टीम ने बुधवार का दिन निर्धारित किया था। रिश्वत देन के लिए सहायक अभियंता को अंबिकापुर पावर हाउस कार्यालय बुलाया गया था। जहां से रिश्वत की राशि 27 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ एसीबी की टीम ने सहायक अभियंता सचिन भगत को गिरफ्तार किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply