Breaking News

एमसीबी,@जिले में ध्वजारोहण करेंगी श्रीमती गोमती साय विधायक पत्थलगांव

Share

एमसीबी,25 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के आमाखेरवा ग्राउंड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वे 26 जनवरी के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराऐंगी। कार्यक्रम में श्रीमती गोमती साय जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। तत्पश्चात वे परेड की सलामी लेंगी तथा इसके अलावा वे देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभागीय झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति भी होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply