Breaking News

अंबिकापुर,@नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में महापौर के लिए 01 और वार्ड पार्षदों के लिए 14 नामांकन पत्र किए गए क्रय

Share


अंबिकापुर,23 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु महापौर के लिए 01 और वार्ड पार्षदों के लिए 14 नामांकन पत्र का क्रय किया गया। इस तरह अब तक महापौर के लिए कुल 02 और वार्ड पार्षदों के लिए 29 नामांकन पत्र क्रय किए गए हैं। आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
वहीं नगर पंचायत लखनपुर में आज 01 अध्यक्ष एवं 1 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया है तथा आज 05 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए। अर्थात अब तक कुल 01 अध्यक्ष एवं 14 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए है। आज दिनांक तक नगर पंचायत लखनपुर में 1 अध्यक्ष एवं 2 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर में आज 5 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए, यहां अब तक कुल 07 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए हैं। नगर पंचायत सीतापुर हेतु आज दिनांक तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी..10 अवकाश घोषित

Share रायपुर,28 अक्टूबर 2026 । छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की सूची …

Leave a Reply