Breaking News

बिक रही है घटिया क्वालिटी की शराब

Share

सारंगढ़,15 जनवरी 2025 (ए)। शराब प्रेमी बेहद बेहद परेशान है क्योंकि देशी शराब दुकान बरमकेला में लंबे समय से यह मिलावट का खेल बेधड़क जारी है। ऐसा नहीं है कि, इतने लंबे समय से चल रहे खेल की जानकारी जिम्मेदार आबकारी के अधिकारियों को न हो। लेकिन ताज्जुब की बात है कि, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्र बताते हैं कि, जब आबकारी अधिकारियों को शिकायत की जाती है और अधिकारी बरमकेला शराब दुकान जांच के लिए आने वाले रहते हैं उसके पहले ही मैनेजर और कर्मचारियों को पता चल जाता है। लिहाजा कुछ समय के लिए इस मिलावट के खेल को बंद कर दिया जाता है। देशी शराब में पानी के मिलावट से न सिर्फ लोगों को पैसे का नुकसान हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply