Breaking News

कोरबा,@सर्वमंगला पुलिस ने छेरछेरा पर्व पर राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने चलाया अनोखा अभियान

Share

कोरबा,13 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। कोरबा में सर्वमंगला चौक पर छेरछेरा पर्व के अवसर पर सर्वमंगला पुलिस द्वारा एक अनोखा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सर्वमंगला चौकी के प्रभारी विभव तिवारी और उनके मातहत कर्मचारियों ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले राहगीरों को गुलाब फूल भेंट कर यातायात नियम पालन करने हेतु निवेदन किया । उन्होंने इस दौरान समझाया की यातायात नियमों का एक व्यक्ति के जीवन मे कितना महत्व है साथ ही बताया गया की यातायात नियमों का पालन करने पर वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित यातायात के महत्व के बारे में बताना है। विभव तिवारी ने कहा कि यह अभियान न केवल यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि, लोगों को सुरक्षित यातायात के महत्व के बारे में भी जागरूक करेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply