अंबिकापुर,11 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सर्राफा संघ कोर कमेटी की बैठक सर्राफा संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्राफा संघ अध्यक्ष परशुराम सोनी ने की। इस दौरान सचिव रंजीत सोनी, कोषाध्यक्ष कृष्णा सोनी, सुरेश सोनी, रविंद्र सोनी, लड्डू सोनी, रामू सोनी उपस्थित थे। जिसमें छाीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, प्रदेश महामंत्री प्रकाश गोलछा के कार्यप्रणाली की निंदा की गई। अंबिकापुर सराफा का निर्वाचन वैधानिक तरीके से संपन्न हुआ निर्वाचन अधिकारी राजेश सोनी थे चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने में 20 दिन का वक्त लग गया सर्राफा संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मान्यता देने का आपको कोई भी विशेषाधिकार अधिकार नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि वहां हम चुनाव कराने फिर आएंगे ऐसी स्थिति निर्मित होने पर सर्राफा संघ अंबिकापुर प्रदेश के अध्यक्ष के निर्णय का विरोध करते हुए किसी भी चुनाव में सभी सदस्य शामिल नहीं होंगे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। सर्राफा संघ अंबिकापुर प्रदेश से जुड़ा हुआ संगठन है कई वर्षों से प्रदेश की सदस्यता प्राप्त है सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व परशुराम सोनी जी के द्वारा हमेशा किया गया। परशुराम सोनी प्रदेश के संरक्षक सरगुजा संभाग प्रमुख ने सदैव सर्राफा संघ के हित में कार्य करते रहे उन्होंने किया है प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में वह कार्य किया खुद प्रदेश अध्यक्ष जो नहीं कर पाए हैं सरगुजा संभाग प्रमुख ने सर्राफा रामानुजगंज में डकैती का मामला हो या सरगुजा संभाग में चोरी का मामला हो सर्राफा संघ के हित में हमेशा खड़े रहे?। इनकी सक्रियता सरगुजा संभाग सर्राफा के लोगों के लिए कितनी है यह पूरा संभाग सर्राफा एवं सर्व समाज जानता है ।सरगुजा प्रदेश संरक्षक संभाग प्रभारी परशुराम सोनी जिला प्रभारी रंजीत सोनी पे झूठा आरोप लगा निष्कि्रयता का हवाला देते हुए इन्हें पद से हटाया गया यह निर्णय प्रदेश सर्राफा अंबिकापुर सर्राफा के हित में नहीं है
प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के निर्णय से सर्राफा संघ अंबिकापुर सरगुजा संभाग काफी नाराज है उनकी निंदा करता है इनके द्वारा अनैतिक बातों को मनाने से इनकार करता है। इनके हठ धर्मी से अंबिकापुर सर्राफा में कोई भी घटना घटती है तो इसकी जवाबदारी प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी प्रदेश महासचिव प्रकाश गोलछा की होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur