अंबिकापुर@प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Share


अंबिकापुर,23 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती प्रसूता की मौत सोमवार की सुबह हो गई। महिला की मौत के बाद उसके पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। बैकुंठपुर जिला अस्पताल में प्रसव के बाद गंभीर स्थिति में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।
जानकारी के अनुसार प्रमिला यादव पति सोनू यादव उम्र 28 वर्ष एमसीबी जिले के झागराखांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पनियादफाई के रहने वाली थी। वह नौ माह की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे डिलिवरी के लिए मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां 21 दिसंबर को महिला का नॉर्मल डिलिवरी हुआ। प्रसव के बाद महिला की गर्भ की सफाई नहीं हो पाई थी। वहीं महिला की स्थिति गंभीर थी। इस स्थिति में बैकुंठपुर जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन यहां 22 दिसंबर की सुबह मातृ व शिशु अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकत्सकों ने महिला के गर्भ की सफाई कर इलाज शुरू कर दिया था। महिला स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उसे एक यूनिट लड भी चढ़ाया गया था। इसके बावजूद भी महिला की 23 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद उसके पति सोनू यादव ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि समय पर लड की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। लड के लिए मैं काफी देर तक परेशान रहा। इसके बावद मैंने अपने परिजन से डोनेट कराकर एक यूनिट लड चढ़ाने को दिया था। वहीं समय-समय पर चिकित्सक द्वारा देखा नहीं जा रहा था। लीडिंग नहीं रूक पा रहा था। पति का कहना है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मेरा तीन दिन का बच्चा बिना मां का हो गया है। पति ने मुआवजे की मांग की है।
गंभीर थी महिला
बैकुंठपुर से रेफर होकर आने पर महिला को मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था, महिला में हीमोग्लोबिन की कमी और जांच में पता चला की महिला को सिकलिन की पुरानी बीमारी थी, बैकुंठपुर अस्पताल में डिलीवरी होने के बाद उसे रेफर करने महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं परिजन के आरोप के अनुसार मामले की जांच कराई जाएगी।
डॉ. आरसी आर्या,मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक


Share

Check Also

कोरबा,@स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको संयंत्र में लगाया फूड वैन

Share कोरबा,20 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। बालको,उन्नति परियोजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने …

Leave a Reply