Breaking News

जशपुर@ट्रैक्टर में सवार युवक की मौत, रेत परिवहन के दौरान हादसा

Share


जशपुर,15 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, ग्राम बुरजूडीह के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान अशोक राम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ग्राम महनई से रेत लेने के लिए डिपाडीह जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply