Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

बलरामपुर@बांध में डूबने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत,शव निकाले गए

Share


CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

बलरामपुर,29 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम पुटसु में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। जंगल में बने बांध में दोपहर 12ः30 बजे के करीब सरिता यादव 18 वर्ष डूब गई। बेटी को बचाने के प्रयास में उसकी मां उर्मिला यादव 42 वर्ष भी बांध में कूद गईं,लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
घटना की जानकारी मिलने पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बलरामपुर से नगर सेना के गोताखोरों की मदद से शाम 5 बजे के करीब मां-बेटी के शव बांध से बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
मृतक सरिता यादव आ. मोहन यादव अपने गांव के जंगल के पास बने बांध के किनारे गई थी, जहां वह अचानक बांध में गिर गई। बेटी को डूबते देख उर्मिला ने उसे बचाने की कोशिश में बांध में छलांग लगाई, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की जान चली गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बलरामपुर से नगर सेना के गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply