Breaking News

कांकेर@ रौंदकर फरार हुआ कार चालक गिरफ्तार

Share

कांकेर,26 नवम्बर 2024 (ए)।.कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के सुभाष वार्ड अन्नपुर्णापारा में सड़क किनारे ख़डी महिला को कार नें ठोकर मार दिया है जिससे उस महिला की मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है। अन्नपूर्णा पारा वार्ड में कल दोपहर ये घटना हुई है. इस मामले में आरोपी कार चालक को पुलिस नें पकड़ लिया है. कांकेर कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के सुभाष वार्ड अन्नपुर्णापारा में घर के सामने खड़ी एक महिला को कार चालक ने ठोंकर मार दिया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये घटना सोमवार दोपहर 1.30 का बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णापारा निवासी विमला बोरकर अपने निवास के सामने खड़ी थी. तभी अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर ठोंकर मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुई महिला को जिला अस्पताल लेकर आए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत मे था. आसपास के लोगों ने घटना देख कार चालक को सेन चौंक के पास पकड़ा है. जिसके बाद कांकेर कोतवाली पुलिस मौके में पहुंच आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Share

Check Also

बीजापुर@छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

Share बीजापुर,29 जुलाई 2026। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी …

Leave a Reply