Breaking News

अंबिकापुर,@बाइक सवार तीन बदमाशों ने लुचकी घाट के पास युवती का स्कूटी व मोबाइल लूटे

Share


अंबिकापुर,25 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर से लगे लुचकी घाट के पास 23 नवंबर की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवती का स्कूटी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। युवती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सुमन भगत सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ जुनापारा की रहने वाली है। वह अंबिकापुर गांधीनगर में किराए के मकान में रहकर डीसीए की पढ़ाई कर रही है। वह 23 नवंबर को रात करीब 8 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईसी 4324 से अपने घर से अंबिकापुर आ रही थी। रात करीब 10 बजे वह अंबिकापुर से पहले लुचकी घाट के पास पहुंची थी तभी बाइक सवार तीन युवक स्कूटी के आगे पीछे हो रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने बाइक को स्कूटी के पास सटा दिया। वहीं बाइक के बीच में बैठा युवक स्कूटी की चाभी निकाल ली और बामदशों ने युवती को धक्का देकर गिरा दिया और उसके हाथ से मोबाइल व स्कूटी लूटकर फरार हो गए। युवती किसी तरह अंबिकापुर पहुंचकर मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply