Breaking News

कोरबा,@भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर प्रशासन ने की कार्यवाही,फ्यूल बिक्री पर लगा प्रतिबंध

Share

कोरबा,11 नवंबर 2024 (घटती-घटना)। बरपाली तहसील के कनकी ग्राम पंचायत स्थित शीतला फ्यूल पेट्रोल पंप के संचालक नूतन रजवाड़े पर सरकारी घास भूमि पर अवैध कजा करने के आरोप में प्रशासन ने की कार्रवाई,साथ ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के चलते प्रशासन ने पेट्रोल पंप की फ्यूल बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे स्थानीय क्षेत्र में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल पंप संचालक को वर्ष 2019 में जारी अनापçा प्रमाण पत्र में यह स्पष्ट किया गया था कि किसी भी प्रकार के भूमि विवाद की स्थिति में प्रमाण पत्र स्वतः निरस्त हो जाएगा। इसके बावजूद, पेट्रोल पंप संचालक ने शासकीय भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने पहले भी इस अवैध कजे को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन संचालक द्वारा इसे अनदेखा किया गया। अब प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से अन्य ऐसे मामलों में भी सख्ती की उम्मीद की जा रही है। इस कार्यवाही ने न केवल अतिक्रमण के मामलों पर प्रशासन की सख्ती को उजागर किया ।
, बल्कि सार्वजनिक संपçा के संरक्षण के प्रति प्रशासन की गंभीरता को भी दर्शाया है।


Share

Check Also

खड़गवां@ जल जीवन मिशन या ‘जल इंतजार मिशन’?

Share दो साल से अधूरी पानी टंकी बनी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतराकरोड़ों …

Leave a Reply