Breaking News

अंबिकापुर,@आईएमए के चिकित्सकों की कार्यशाला आज

Share

अंबिकापुर, 08 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। इंडियन मेडिकल एसोसिएसन के चिकित्सकों की कार्यशाला हॉटल पर्पल ऑर्किड में 09 नवम्बर, शनिवार को रात्रि 8 बजे से आयोजित की गई है। यहां छश्रीसगढ़ में रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रहे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप दवे व गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप पाण्डेय का व्याख्यान होगा जो रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आईएमए सरगुजा के जोनल चेयरपर्सन डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में रोबोटिक सर्जरी का प्रचलन परंपरागत शल्यक्रिया की तुलना में सटीक व कम परेशानी पैदा करने वाला साबित हो रहा है। कार्यशाला में आईएमए सरगुजा संभाग के चिकित्सक सम्मिलित होगें।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विकास पुरुष लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण,बलरामपुर को 202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Share मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया अनावरण, कुपोषण से लड़ने 967 बच्चों …

Leave a Reply