Breaking News

खड़गवां,@जंगली सियार के हमले से महिला घायल

Share

खड़गवां,23 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। कोरिया वन मंडल के वन परिक्षेत्र खड़गवां में एक जंगली सियार ने एक महिला पर आक्रमण कर उसे घायल कर दिया, वन विभाग ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे इलाज के लिए सहायता राशि भी प्रदान की है। जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र सहायक खड़गवां के बीट झांपिमहुआ के कक्ष क्रमांक 626 से लगे ग्राम झांपिमहुआ में ग्रामीण सेमकुंवर पिता महिपाल सिंह जाति गोंड (30) लगभग को सुबह 5:30 बजे घर के पास लगे हैंडपंप में पानी भरने के दौरान वन्यप्राणी सियार द्वारा अचानक हमला कर दाहिने हाथ के कलाई के पास काट कर घायल कर दिया गया है जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया और घायल को सहायता राशि 1000 रूपए प्रदान किया गया। वही सियार ने घर मे बंधी बकरियों पर भी हमला करके घायल कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply