Breaking News

कोरबा,@भू-विस्थापित कोयला एंप्लॉय एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के ऊषा विश्वकर्मा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Share

कोरबा,21 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। ऊषा विश्वकर्मा की भू-विस्थापित कोयला एंप्लॉय एसोसिएशन छाीसगढ़ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने पर एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। डायरेक्टर भू-विस्थापित कोयला एंप्लॉय एसोसिशन छाीसगढ़ जनुक दास दीवान के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर भू-विस्थापित कोयला एंप्लॉय एसोसिशन छाीसगढ़ जनुक दास दीवान, विनोद सिंह करपे, जिला अध्यक्ष संतोष मरार, उपाध्यक्ष विद्यानंद राठौर, अयोध्या पटेल, आनंद कुमार, प्रमोद कुमार पटेल, ताराचंद कश्यप, सुशीला बाई, नील बाई दुर्गा बाई भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने स्वागत से अभिभूत ऊषा विश्वकर्मा ने डायरेक्टर भू-विस्थापित जनुक दास दीवान सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply