Breaking News

मनेन्द्रगढ़,@विधायक रेणुका की पहल से पेंड्री बना नया राजस्व निरीक्षक मंडल

Share

मनेन्द्रगढ़,21 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह की पहल पर बीते दिनों केल्हारी में अनुविभागीय अधिकारी की पदस्थापना के बाद अब भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी के आस पास आधा दर्जन गांवों को मिलाकर नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाया गया। उक्त राजस्व निरीक्षक मंडल में प.ह.न 08 बडकाबहरा, प.ह.न 09 मंहई, प.ह.न 10 ताराबहरा, प.ह.न 11 बिहारपुर, प.ह.न 12 सोनवाही तथा प.ह.न 13 पेन्ड्री गांव शामिल किए गए है।
केल्हारी तहसील के पेंड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने से ग्रामीणों ने हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह के साथ ही जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। गौरतलब है की नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने के लिए विधायक रेणुका सिंह द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया था, विधायक के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया था। इसके बाद इसका प्रकाशन छाीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है। पेंड्री को नया राजस्व निरीक्षक मंडल बनने से ग्रामीणों को राजस्व सम्बंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मंडल के बनने से ग्रामीणों को जमीन सम्बंधित मामलों के निपटारे में काफी राहत मिलेगी। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के किसान जिला व लॉक मुख्यालयों में आकर नक्शा, खसरा, खतौनी, भूमि संबंधित काम कराते आ रहे थे। लेकिन अब छोटे-छोटे राजस्व निरीक्षक मंडल गठित होने के बाद किसानों को सहूलियत होगी। किसानों की सुविधा के लिए नया राजस्व मंडल बनाया गया है। नए राजस्व निरीक्षक मंडल बनने से अब ग्रामीणों को लंबी दूरी भी नहीं तय करनी पड़ेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply