जशपुरनगर, 19 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। 16 वर्षीय किशोर को अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण और अपहरण करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय महिला कि गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीडि़त किशोर के पिता ने 27 अगस्त को शिकायत दर्ज कराया था कि उसका बेटा 22 अगस्त को फुटबाल मैच देखने के नाम से घर से निकल कर लापता हो गया था।
किशोर के स्वजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिरो के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जिस दिन से किशोर गायब है,उसी दिन से गांव से एक एक विवाहित महिला भी लापता है।
हरियाणा में मिला
अपहरित बालक
साइबर सेल के सहयोग से मामले की जांच करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि महिला हरियाणा के सैफीदोन थाना क्षेत्र के सानपुर गांव में है। कुनकुरी पुलिस की टीम ने इज गांव में छापा मार कर महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अपहरित बालक पुलिस को मिला।
बालक ने पुलिस को
सुनाई आपबीती
महिला और किशोर को संरक्षित कर टीम कुनकुरी ले आई। पुलिस को दिए गए बयान में पीडि़त ने बताया की लगभग 6 माह पूर्व आरोपित महिला से उसका परिचय हुआ था। महिला ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण करने लगी। एक दिन उसे बिना रोक-टोक के रहने की झांसा देते हुए हरियाणा ले आई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur