@ इस खास लिस्ट में दर्ज करवाया अपना नाम
रावलपिंडी,02 सितम्बर 2024। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को बांग्लादेश की टीम ने अपने नाम किया था। बाग्लांदेश की टीम दूसरे मुकाबले में भी कमाला का प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अपना चौथा टेस्ट शतक जड़ा और रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम की शानदार वापसी कराई। पाकिस्तान की पहली पारी 274 रन पर सिमटने के बाद बांग्लादेश की टीम 26/6 के स्कोर पर मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन लिटन ने मेहदी हसन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 165 रनों की विशाल साझेदारी करके अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur