रेणुकास्वामी हत्या के मामले में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता दर्शन की हाल ही में जेल में सिगरेट पीते एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस दौरान उनके साथ तीन अन्य लोग भी वहां सिगरेट का कश लगते दिखाई दिए थे, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। जेल के अंदर दर्शन को ङ्कढ्ढक्क ट्रीटमेंट दिए जाने की घटना के बाद गृह मंत्री ने 2 जेलर सहित 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इस बीच अब विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 26 एक्टर को तुरंत दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। बेंगलुरु के रेणुकास्वामी हत्याकांड में जेल में बंद एक्टर दर्शन के जेल परिसर में खुलेआम सिगरेट के कश लगाते और चाय पीते हुए इस तस्वीरें के विवाद में आते ही कर्नाटक सरकार ने इस मामले में तगड़ा एक्शन लिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक्टर को तुरंत दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। डीजीपी मालिनी कृष्णमूर्ति से कहा कि वे जेल विजिट कर इस केस की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंप देंगे। वहीं राज्य के गृह मंत्री जी.परमेश्वरा ने कहा था कि सस्पेंड किए गए 7 अधिकारियों को इस मामले में दोषी पाया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur