@ जूनियर खिलाडि़यों को भी मिलेगा फायदा
नई दिल्ली,27 अगस्त 2024। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक घोषणा की है जहां, महिला और जूनियर क्रिकेटर प्रतियोगिताओं में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार दिए जाएंगे। जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक बयान जारी किया।
इस दौरान जय शाह ने लिखा कि, हम अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रमों के तहत सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि शुरू कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
जय शाह ने आगे लिखा कि, इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानना और पुरस्कृत करना है। इस प्रयास में उनके अटूट समर्थन के लिए एपेक्स काउंसिल को हार्दिक धन्यवाद। हम मिलकर अपने क्रिकेटर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद माहौल तैयार कर रहे हैं। जय हिन्द। बीसीसीआई ने पिछले साल घरेलू टूर्नामेंट्स के लिए पुरस्कार राशइ में वृद्धि की थी, जिसमें रणजी ट्रॉफी विजेताओं को 5 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया गया था। ईरानी कप के लिए नकद पुरस्कार भी दोगुना कर दिया गया था, जिसमें विजेता को 25 लाख रुपये के बजाय 50 लाख रुपये दिए गए थे, और उपविजेता टीम को 25 लाख रुपये मिले थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur