Breaking News

ढाका@शाकिब अल हसन फिर सभी फॉर्मेंट से होंगे बैन?

Share


ढाका,26अगस्त 2024।
बांग्लादेश के सीनियर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शाकिब अल हसन इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी में हैं, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से अपने नाम किया और इस दौरान शाकिब अल हसन का रोल भी इस जीत में अहम रहा। हालांकि, शाकिब दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रोटेस्ट के दौरान शाकिब पर एक मर्डर का आरोप लगा है, जिसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक लीगल नोटिस भेजा गया है, जहां वकीलों ने बीसीबी से कहा है कि शाकिब अल हसन को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बैन कर दिया जाए। शाकिब पर पहले भी बैन लग चुका है। शाकिब बांग्लादेश की 12वीं संसद में आवामी लीग के पूर्व सांसद भी हैं। 37 साल के शाकिब अल हसन उन 147 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अगस्त के शुरू में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply