Breaking News

नई दिल्ली@मेरी पत्नी को किसी से नहीं मिली कोई रकम

Share


नई दिल्ली, 21 अगस्त 2024। पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कु्श्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट के भारत लौटने के बाद अफवाहें फैलीं कि उन्हें भारी नकद पुरस्कार मिले हैं। हालांकि, उनके पति सोमवीर राठी ने अब उसी प्लेटफॉर्म पर नेटिजंस को सूचित किया है कि किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं और उनकी पत्नी को किसी से ऐसी कोई राशि नहीं मिली है। सोमवीर राठी ने इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा कि, निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है. आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फ़ैलाएँ. इससे हमारा नुक¸सान तो होगा ही. सामाजिक मूल्यों का भी नुक¸सान होगा। सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा। ये सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है। सोमवीर राठी की ओर से पोस्ट डालने के बाद उसी यूजर्स ने उनसे माफी मांगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@फीफा वर्ल्ड कप 2026 में धूम मचाने को तैयार भारतीय मूल के 4 खिलाड़ी

Share नई दिल्ली,13 जून 2026। दुनियाभर में इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम …

Leave a Reply