Breaking News

कोरबा@कोरबा प्रेस क्लब के नए कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल,सचिव नागेन्द्र श्रीवास एवं संरक्षक के पद पर मनोज शर्मा हुए निर्वाचित

Share

कोरबा,14 जून 2024 (घटती-घटना)। कोरबा प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी 2024-26 के लिए हुए चुनाव में राजेन्द्र जायसवाल ने अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर मनोज ठाकुर, जबकि हरिराम चौरसिया तीसरे स्थान पर रहें। अध्यक्ष के लिए राजेन्द्र जायसवाल को 84, मनोज ठाकुर को 80 एवं हरिराम चौरसिया को 03 वोट मिले हैं। इसी तरह सचिव पद पर नागेन्द्र श्रीवास ने जीत हासिल की। नागेन्द्र श्रीवास को 120 एवं धीरज दुबे को 48 वोट मिले हैं। वही संरक्षक पद के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे , जिसमें मनोज शर्मा को 87 एवं नौशाद खान को 80 वोट मिले हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष के पद पर ई. जयन व सहसचिव के पद पर रघुनंदन सोनी निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार शाह, शेख असलम एवं नीलम पड़वार चुने गए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply