Breaking News

कोरबा@दो घंटे के भीतर बलात्संग का कथित आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

Share

कोरबा,30 मई 2024 (घटती-घटना)। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर महिला संबंधी व संवेदनशील अपराधों के मामलों में रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दीपका पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के दो घंटे के भीतर बलात्संग के कथित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि क्षेत्र की पीडि़ता के द्वारा कथित आरोपी निवासी बोईदा थाना हरदीबाज़ार के विरुद्ध लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्संग करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। जिस पर धारा 376 (2) (एन) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में उसकी पतासाजी कर रिपोर्ट के मात्र दो घंटे के भीतर युवक को फरार होने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई उपरांत उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply