Breaking News

अंबिकापुर@सिग्नल पर खड़े ट्रक के नीचे कूदकर अधेड़ ने दी जान

Share

अंबिकापुर,24 मई 2024 (घटती-घटना)। शहर के गांधी चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास एक अधेड़ ने ट्रक के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। दरअसल व्यक्ति एसपी बंगला के सामने डिवाइडर पर खड़ा था, जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा, अधेड़ ट्रक के पिछले पहिए के नीचे कूद गया। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। इधर मृतक के पुत्र ने बताया कि पापा कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।
गांधी चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास ट्रक,कार समेत अन्य गाडिय़ां रेड सिग्नल देख कर खड़ी थीं। जबकि एसपी बंगला के सामने डिवाइडर पर रामानुजगंज निवासी 52 वर्षीय संजीत गुप्ता खड़ा था। वह मिशन चौक अपने बेटी दामाद के घर आया था। जो दोपहर करीब 3.30 बजे गांधी चौक स्थित सिग्नल ग्रीन होते ही सभी गाडिय़ां आगे बढऩे लगीं, इसी दौरान उसने वहां से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे छलांग लगा दी। इससे वह ट्रक के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पीछे खड़े कार सवार व्यक्तियों ने उसे पहिए के नीचे कूदते देख लिया था, इस वजह से यह आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया होगा। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। मृतक के पुत्र ने बताया कि पापा कुछ दिन से डिपे्रशन में थे, पूछने के बाद भी वे कुछ नहीं बता रहे थे। पिता की मौत से दुखी बेटा बार-बार बेसुध हो जा रहा था, वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply