Breaking News

कोरबा@महापौर ने मानसून से पहले सभी नालों को साफ-सफाई करने का दिया निर्देश

Share

कोरबा,22 मई 2024 (घटती-घटना)। बारिश का मौसम बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं,ऐसे में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी नाली नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। वार्डवासियों की माँग पर एवं वार्ड क्रमांक 03 राताखार के पार्षद रवि सिंह चंदेल के आग्रह पर महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा वार्ड क्रमांक 03 के राताखार बस्ती,अटल आवास एवं कब्रिस्तान के बगल में पूर्व में निर्मित बड़े नाले का पार्षद एवं वार्ड वासियों के साथ निरीक्षण किया गया। महापौर ने संबंधितों को निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले सभी छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य तेजी से करें ताकि पानी का बहाव निर्वाध रूप से हो सके और किसी भी जगह जलभराव की समस्या नहीं हो। वार्ड भ्रमण में पुष्पा चौहान और मालू राव सहित वार्ड वासी साथ में रहे ।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply