Breaking News

कोरबा@जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला

Share


कोरबा,18 मई 2024 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टापरा के जंगल में तेंदूपाा तोड़ने गई महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। जंगल में दो भालू के हमले में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण महिलाएं तेंदूपाा तोड़ने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी बीच एकाएक भालुओ ने उन पर हमला कर दिया, उक्त भिड़ंत में महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई है। बताया जा रहा हैं कि हमले में चंद्रमति कंवर नामक महिला निवासी ग्राम टापरा के दोनों पैर में भालुओं ने गहरे घाव कर दिए है। वहीं अन्य महिला फूल कुंवर नामक महिला के बाएं जांघ में हमला किया है। पूरे घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दी गई, जिसके बाद मौके पर त्वरित रूप से आरक्षक रोहित पाटले 262 एवं चालक पुर्णेश गवेल ने पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रवाना किया जहां घायलों का उपचार जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply