Breaking News

कोरबा,@नकाबपोशों ने बंदूक दिखाकर शराब दुकान को बनाया निशाना,ले उड़े दुकान में रखे रकम

Share

कोरबा, 25 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। जिले के पाली क्षेत्र में कुछ नकाबपोशों ने बीती रात पाली स्थित शराब दुकान को बनाया अपना निशाना और बंदूक की नोक पर ले उड़े दो लाख 93 हजार रुपए । बताया जा रहा यह घटना रात को दुकान बंद करन के समय का है, जब नेशनल हाईवे से करीब आधा किलोमीटर दूर आईटीआई के पास सरकारी देसी और अंग्रेजी शराब दुकान संचालित है। बुधवार की रात करीब 9.00 बजे यहां एक बाइक में सवार होकर तीन व्यक्ति नकाब पहने पहुंचे। उसी वक्त सुरक्षा कर्मी के अलावा सेल्समैन व सुपरवाइजर दुकान में मौजूद थे। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि शराब खरीदने पहुंचे हैं, पर अचानक चेहरे पर गमछा बांधे एक आरोपित ने बंदूक निकाल लिया। सबको धमकाते हुए कहा कि चुपचाप दराज में रखे दिन भर की बिक्री रकम उसके हवाले कर दे। आपात स्थिति को भांपते हुए सभी सकते में आ गए और लुटेरे जैसा कह रहे हैं वैसा ही करने में अपनी भलाई समझा। एक लुटेरा बंदूक ताने खड़ा रहा और उसके दो अन्य साथी दुकान के दराज से बैग में रुपए समेटने लगे। रुपए लूटने के बाद सभी आरोपित एक साथ बाइक में बैठकर नेशनल हाईवे की ओर भागे। घटना की सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जान पड़ताल शुरू की। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में लूट की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपित कटघोरा की दिशा में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भागे। कर्मचारियों के अनुसार पूरे दिन की दो लाख 93 हजार रुपए रखे थे जिसे लुटेरे अपने साथ ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन खराब मलिटी व आरोपितों का चेहरा ढका होने की वजह से पहचान करने में परेशानी हो रही है। बहरहाल पुलिस ने लूट का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपितों की पतासाजी में जुट गई । बता दें के यह लूट पुलिस के लिए भी एक चुनौती है क्योंकि इसके पूर्व गोपालपुर स्थित देसी शराब दुकान में बंदूक की नोक पर ठीक इसी तरीके का इस्तेमाल कर आरोपितों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले को तो पुलिस ने सूझ बुझ से सुलझा लिया, पर एक बार फिर से उसी तरह का घटना को अंजाम देना पुलिस विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply