Breaking News

कोरबा@एसईसीएल के गेवरा दीपका खदान क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


कोरबा,04 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। एसईसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अति पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान के द्वारा अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किये थे जो नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका के द्वारा गेवरा खदान क्षेत्र में डीजल चोरों के संबंध में एसईसीएल से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 06 आरोपी को पकड़ा गया । साथ ही कैम्पर क्रमांक ष्टत्र 12 ख्॥ 8536 एवं दो ड्रमो में भरा 400 लीटर डीजल कीमत 40000 रूपये किया गया जत । पुलिस ने 06 आरोपियों 1) कौशल कुमार पिता प्रेमलाल उम्र 26 वर्ष साकिन गोपालपुर चैतमा थाना पाली 2) दुर्गेश कुमार पिता छोटेलाल उम्र 19 वर्ष साकिन मुडाली थाना हरदीबाजार 3) भूपेन्द्र कश्यप पिता व्यास नारायण उम्र 24 वर्ष साकिन चैतमा दादर थाना पाली 4) प्यारे सिंह पिता कमल सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन विजय नगर थाना दीपका 5) प्रदीप भगत पिता हरिराम उम्र 36 वर्ष साकिन झाबर थाना दीपका 6) संतोष कुमार पिता राम कुमार उम्र 29 वर्ष साकिन ऊर्जा नगर थाना दीपका के विरुद्ध प्रार्थी धनाराम सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध कर हिरासत में लेकर कार्यवाही की है। थाना दीपका पुलिस ने बताया के इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। ज्ञात हो कि दिनांक 04 अप्रैल तक कोरबा पुलिस के द्वारा 13 प्रकरण में कुल 4260 लीटर डीजल क¸ीमती 707004 रुपए जप्त किया गया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply