Breaking News

कोरबा,@सीएमएचओ द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चुईया को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

Share

कोरबा,04 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी द्वारा विभागीय गतिविधियों के सतत् मॉनिटरिंग हेतु कोरबा लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया में संधारित आर.सी.एच. रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर एच.आर.पी. रजिस्टर, ओ.पी.डी. रजिस्टर, एन.सी.डी. रजिस्टर, रेफरल पंजी सहित अन्य अभिलेखों सहित परिसर का अवलोकन किया तथा अपूर्ण जानकारियों को अद्यतन करने के निर्देश दिए । आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुईया में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुमारी यामिनी जायसवाल के कार्यों में लापरवाही तथा कार्यों में तत्काल सुधार करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने सेक्टर प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजगरबहार को निर्देश जारी किया कि अधीनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों से पूर्व हितग्राहियों को एक दिन पूर्व सूचना अवश्य देना है, जिससे सत्र प्रभावित ना हो, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जानकारी पंजी में अद्यतन करावे तथा उनकी एल. एम. पी. तथा ई.डी.डी. की जानकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रदर्शित कराएं। समस्त पंजी जैसे ओ.पी.डी.पंजी, एन.सी.डी.पंजी, आर.सी. एच. पंजी समस्त जानकारी अद्यतन कराएं। समस्त टीकाकरण सत्रों पर ही ए.वी.डी.एस. के द्वारा वैक्सीन उपलध कराया जाए।
समस्त हाई रिस्क गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी अनिवार्य रूप से कराया जाए। यू.सी.एच. सी. कोरबा तथा मेडिकल कॉलेज कोरबा में सोनोग्राफी होने के दिनांक की जानकारी प्रदर्शित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सेक्टर प्रभारी स्वास्थ्य केन्द्रों का सतत निरीक्षण करें तथा मॉनिटरिंग कर समस्त अभिलेखों को अद्यतन कराएं एवं समस्त पंजी का भौतिक सत्यापन करें। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से करें। सभी निर्धारित मुख्यालय में रहकर समय पर उपस्थित होकर कार्य करें। बिना अनुमति अवकाश पर ना जाए ना ही मुख्यालय छोड़े। इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply