Breaking News

रायपुर/जांजगीर,@जांजगीर में शिवकुमार डहरिया का विरोध

Share


रायपुर/जांजगीर,28 मार्च 2024 (ए)।
भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, शशि सिंह और ताम्रध्वज साहू के बाद अब शिवकुमार डहरिया के खिलाफ जांजगीर के स्थानीय कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। बाहरी को लोकसभा टिकट देने पर विरोध जता रहे है। जिसके बाद शिवकुमार डहरिया का वहां से जीत पाना मुश्किल हो गया है। वही देखा जाए तो कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते ही कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध और पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस को इन पांच सीटों में भाजपा के अलावा अपने ही नेताओं से मुकाबला करना होगा। बात राजनांदगांव सीट की करें तो यहां सुरेद्र दाऊ नाम के कार्यकर्ता ने भरे मंच से भूपेश बघेल की पोल खोलकर रख दी थी। ऐसे में एक बात तो तय है कि इन सीटों में जीत के लिए कांग्रेस को कड़ी मशक्कत करनी होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply