लिट्टे को पुनर्जीवित करने के संदेह में हुई कार्रवाई…
लिट्टे को पुनर्जीवित करने के संदेह पर एनआईए की कार्रवाई…
तीन भारतीय और 10 श्रीलंकाई नागरिकों सहित 13 के खिलाफ आरोप पत्र दायर…
नई दिल्ली,02 फ रवरी 2024 (ए)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार सुबह तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी राज्य में प्रतिबंधित लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को पुनर्जीवित करने के लिए संदिग्ध फंडिंग की रिपोर्ट के बाद की गई।
एनआईए ने कई जगहों पर ली तलाशी
एनआईए ने शुक्रवार को तमिलनाडु में नाम तमिलर काची (एनटीके) पार्टी के कई पदाधिकारियों के आवासों से जुड़े छह स्थानों पर तलाशी ली। सूत्रों ने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई उनमें एनटीके पदाधिकारी और यूट्यूबर सताई दुरईमुरुगन और अन्य शामिल हैं। लिट्टे फंड की संभावित लॉन्डि्रंग में अन्य स्थानों के अलावा त्रिची, कोयंबटूर, शिवगंगा और तेनकासी में एनटीके पदाधिकारियों के आवासों पर छापे मारे गए।
13 के खिलाफ दायर हुआ है आरोप पत्र
सूत्रों ने कहा कि सताई दुरईमुरुगन के अलावा एक अन्य एनटीके समर्थक और यूट्यूबर थेनागम विष्णु के परिसर की भी एनआईए ने राज्य पुलिस बल के साथ तलाशी ली।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur