जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली,31 जनवरी 2024 (ए)। करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश तक में एक साथ छापेमारी की है। फिलहाल विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान चलाकर धोखाधड़ी से जुड़े सबूत ढूंढ़े जा रहे हैं। बता दें कि ईडी मनीलॉन्डि्रंग के मामले में पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार छापेमारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम विभिन्न मामलों में कार्रवाई कर रही है। इसमें नेता, मंत्री से लेकर कारोबारी तक शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में ताजा कार्रवाई की है। ईडी ने जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश और पंजाब तक में छापा मारने की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पंजाब के 9 जगहों पर रेड डाली गई है। सभी लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला जम्मू-कश्मीर और लुधियाना स्थित मेसर्स भारत पेपर्स लिमिटेड नाम की कंपनी से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur