पटना ,28 जनवरी 2024 (ए)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार एनडीए परिवार में वापस आएं हैं, इसका हर्ष एनडीए के समस्त दलों एवं भाजपा को है।बिहार की जनता ने अपना वोट रूपी आशीर्वाद एनडीए को दिया था। उन्होंने कहा कि जदयू एवं नीतीश कुमार का स्वभाविक एवं सबसे पुराना गठबंधन भी एनडीए ही है। वर्तमान समय में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल चरमरा गई थी। एनडीए में नीतीश कुमार के वापस आने के बाद अब इस स्थिति को सुधारा जाएगा। एनडीए के माध्यम से बिहार की जनता को विकास को तेजी देने का कार्य किया जाएगा, क्योंकि बिहार में जब भी एनडीए सरकार आई है, राज्य के स्थायित्व और विकास की गति ने एक ऊंची छलांग लगाई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur