पहले नंगा किया फिर परेड कराई
कलबुर्गी(कर्नाटक),27 जनवरी 2024 (ए)। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार को एक सरकारी हॉस्टल में बीआर अंबेडकर की तस्वीर की पूजा में एक नाबालिग लड़के ने हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद छात्रों के एक समूह ने उसके कपड़े उतार दिए और उसे नग्न घुमाया। पीडि़त के पिता की ओर से कलबुर्गी शहर के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में आरोपी छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, पीडि़त प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ता था और सरकारी हॉस्टल में रहता था। हॉस्टल में छात्र प्रत्येक रविवार को डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर की पूजा करते थे। पीडि़त पिछले रविवार को कुछ अन्य काम होने के कारण पूजा में शामिल नहीं हो सका था। यही बात उन्होंने इसका आयोजन करने वाले छात्रों के समूह से भी कही थी। समूह ने पीडि़त के साथ मारपीट की थी और अन्य हॉस्टल के कुछ छात्र भी उनके साथ शामिल हो गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur