Breaking News

बलरामपुर,@अवैध रूप से भण्डारित एवं परिवहन किये जा रहे 199 बोरी अवैध धान जत

Share


अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही कड़ी कार्यवाही
बलरामपुर,18 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत खजुरियाडीह में बिचौलिये द्वारा भण्डारित किये गये 127 बोरी अवैध धान तथा पड़ोसी राज्य झारखण्ड की ओर से 407 मिनी ट्रक के माध्यम से 72 बोरी अवैध धान के परिवहन को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जती की कार्यवाही कर संबंधित थाने के सुपूर्द किया गया है।
चांदो तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य बिचौलिया खजुरियाडीह निवासी अभिषेक जायसवाल द्वारा खलिहान में भण्डारित किये गये कुल 127 बोरी अवैध धान की सूचना मिलने पर तहसीलदार एवं समिति प्रबंधक द्वारा मौके पर पहुंचकर जती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिचौलिया अभिषेक जायसवाल के द्वारा ही अपनी अगुवाई में रात्रि 10 बजे ग्राम बरगढ़(झारखण्ड) की ओर से 407 मिनी ट्रक वाहन क्रमांक जेएच 03 एफ 8489 से 72 बोरी अवैध धान परिवहन कराया जा रहा था, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर चांदो-बलरामपुर मुख्यमार्ग के करचा मोड़ पर तहसीलदार एवं थाना प्रभारी चांदो की टीम द्वारा जांच करते हुए वाहन चालक से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर जती की कार्यवाही कर वाहन सहित उक्त धान को चांदो थाना को सुपूर्द किया गया। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।


Share

Check Also

जशपुरनगर@इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने,किसानों को मिलेगी सुविधा

Share समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का हुआ है पंजीयन -संवाददाता-जशपुरनगर,22 …

Leave a Reply