Breaking News

रायपुर@केंद्रीय मंत्री शाह की बड़ी बहन के निधन पर विस अध्यक्ष रमन सिंह ने शोक जताया

Share

रायपुर,15 जनवरी2024 (ए)। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन पर छग विस स्पीकर रमन सिंह ने शोक जताया है। राजेश्वरी बेन फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं और कई दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। शोक के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अगले 2 दिन के प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। 65 साल की राजेश्वरी बेन ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थी। कुछ महीने पहले उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन आराम नहीं हुआ। एक महीना पहले उन्हें दिक्कत बढ़ने पर अहमदाबाद से मुंबई रेफर किया गया था।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply