मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश का जिले मे हो रहा है तत्परता से पालन
जशपुरनगर,17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक को कलेक्टर डॉ. रवि मिाल की पहल पर आधी रात को ना केवल चिकित्सकीय सहायता मिली, अपितु उन्हें बेहतर इलाज के लिए, उच्च संस्थान रेफर करने पर वाहन की सुविधा भी जिला प्रशासन ने उपलध कराया।
जानकारी के अनुसार कुनकुरी के केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारी प्रताप राम निजी कार से शनिवार की रात को कुनकुरी के बस स्टेण्ड की ओर गए थे। काम निपटा कर वापस घर आने के समय रेमते रोड में कार अनियंत्रित हो कर, बिजली के खम्बे से टकरा गईं। दुर्घटना में कार चला रहे प्रताप राम को हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई। सड़क दुर्घटना की जानकारी बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास को मिली और घायल की सहायता के लिए कलेक्टर डॉ रवि मिाल से अनुरोध किया।
कलेक्टर डॉ मिाल ने रात को कार्रवाई करते हुए, एम्बुलेंस के साथ चिकित्स्कों की टीम तत्काल घटना स्थल भेजा। इलाज के लिए घायल प्रताप राम को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। यहाँ घायल के ज़ख्म से हो रहे लगातार रक्त श्राव को देखते हुए चिकित्स्कों, बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रेफर किये जाने पर कलेक्टर डॉ रवि मिाल ने घायल को रेफरल अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की। साथ ही कलेक्टर डॉ मिाल ने घायल को उपचार के लिए हर सम्भव सहायता उपलध कराने का अश्वशन दिया है।
सीएम की सख्ती का दिखने लगा असर
स्वास्थ्य सेवा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर जशपुर सहित पूरे छाीसगढ़ मे दिखने लगा है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम साय ने प्रदेश की एम्बुलेंस सेवा मे सुधार के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना या बीमार मरीज की सूचना मिलने के आधे घंटे के अंदर मे एम्बुलेंस सहायता के लिए पहुंच जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पतालो मे जेनरिक दवाओं की उपलçध सुनिश्चित करने को भी कहा है। ताकि जरूरत मंदो को महंगी दवाओ से परेशानी का समाना ना करना पड़े।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur