Breaking News

मैनपाट,@मैनपाट में अवैध कालोनी निर्माण को किया गया सील

Share

कलेक्टर सरगुजा के द्वारा किया गया कार्यवाही,ठेकेदार को दिया कारण बताओं नोटिस

मैनपाट,17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के मैनपाट में वसुंधरा हिल द्वारा बिना अनुमति अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सीतापुर के द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सील किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मैनपाठ ग्राम कुदारीडीह स्थित भूमिखसरा नंबर 325/1, 325 /3, 329/ 3, 330/1 332/2 उक्त भूमि में छोटे-छोटे भूखंड विभाजित कर कॉटेज का निर्माण किया जा रहा है प्रत्येक कॉटेज तक पहुंचाने के लिए रास्ता और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही उक्त भूमि पर फ्लाई एस ब्रिक्स ईंट का भी निर्माण कर मकान बनाया जा रहा है। बिना अनुमति अवैध निर्माण की शिकायत को लेकर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर सीतापुर एसडीम के द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सील किया गया है ।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply