स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
जशपुरनगर,15 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कुनकुरी एसडीएम श्यामा पटेल ने आज कुनकुरी के सीएससी केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र में सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए।
एसडीएम पटेल ने सीएससी केंद्र में भर्ती मरीजों के सभी वार्डो का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्र में बेडशीट कलर कोड के हिसाब से लगाया गया था। सफाई व्यवस्था भी सही पाई गई साथ ही टीकाकरण की व्यवस्था ठीक पाई गई। उन्होंने मरीजों से भोजन व्यवस्था के संबंध में चर्चा किया। मरीज ने बताया कि भोजन गुणवाायुक्त मिल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur